मथुरा, जनवरी 26 -- क्षमता से अधिक माल लेकर सड़कों पर दौड़ रहे व्यावसायिक वाहनों से सड़कों की उम्र कम हो रही है। डंपर क्षमता से दो गुना बालू और गिट्टी लेकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए सहायक संभागीय विभाग के अधिकारियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके लिए यमुना एक्सप्रेस वे से लेकर सभी राजमार्गों पर और राज्यमार्गों पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान से बालू, पत्थर की गिट्टी व वोल्टर लेकर आने वाले ओवर लोड डंपरों की वजह से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। नियमानुसार किसी भी सड़क के निर्माण से पूर्व उस पर चलने वाले वाहनों की संख्या और उनके वजन को ध्यान में रखा जाता है। इसके बाद सड़क का निर्माण किया जाता है, लेकिन ओवर लोड वाहनों की वजह से सड़कें अपनी उम्र से पहले ही टूटने लगती हैं। ऐसे ही ओवर लोड ...