कन्नौज, दिसम्बर 3 -- कन्नौज। बीती रात कन्नौज पहुंचे कानपुर आरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने एआरटीओ इज्या तिवारी के साथ नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अधिकारियों ने ओवर लोडिंग में तीन ट्रकों को सीज करते हुए एक लाख बीस हजार का जुर्माना भी वसूला गया। जनपद की परिवहन व्यवस्था का हाल जांचने कन्नौज पहुंचे कानपुर आरटीओ प्रर्वतन राहुल श्रीवास्तव ने बुधवार की देर रात मानीमऊ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवर लोडिंग कर जा रहे तीन ट्रकों को सीज कर दिया गया। जबकि 8 वाहनों का चालान किया गया। वही एक लाख बीस हजार का शमन शुल्क भी बसूला गया। चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ इज्या तिवारी सहित उनकी टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.