लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता गौतमबुद्धनगर में शराब की दुकानों में ओवर रेटिंग के मामले में जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया है। मंत्री ने अंग्रेजी शराब की दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूले जाने की शिकायतों पर जांच का निर्देश दिया था। गौतमबुद्धनगर में मदिरा दुकानों पर निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने की लगातार शिकायतें थीं। मामले में तत्कालीन उप आबकारी आयुक्त, मेरठ प्रभार राकेश कुमार सिंह ने विस्तृत जांच व निरीक्षण किया था। निरीक्षण में 23 दिसंबर, 2024 को नौ दुकानों तथा 20 जनवरी को 16 दुकानों में ओवररेटिंग पकड़ी गई थी। अधिक रकम वसूले जाने की पुष्टि हुई थी। जांच रिपोर्ट में प्रशासनिक स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.