धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता धनबाद रेल मंडल के कई स्टेशनों पर बुधवार की सुबह ओवरहेड तार में अचानक खराबी आ गई। बार-बार ओवरहेड तार ट्रिप करने के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंस गईं। निचितपुर, मतारी, सिजुआ, कतरास और बांसजोड़ा स्टेशनों पर सुबह सवा पांच बजे से ओवरहेड तार ट्रिप करने लगे। धनबाद-हावड़ा कोलफील्ड एक्सप्रेस एक घंटे 11 मिनट की देरी से सुबह 5.60 बजे की जगह सुबह 7.01 बजे खुली। इसी तरह धनबाद-रांची इंटरसिटी दो घंटे 37 मिनट की देरी से सुबह 5.40 बजे की जगह 8.17 बजे रवाना हुई। ओएचई से अचानक विद्युत संयोग टूटने के कारण तेतुलमारी के आगे मालगाड़ी थम गई, जिसके कारण धनबाद से खुली सासाराम इंटरसिटी तेतुलमारी स्टेशन पर सुबह पौने छह बजे से सवा सात बजे तक खड़ी रही। सुबह साढ़े आठ बजे के बाद ट्रेनें सामान्य हुईं।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.