बदायूं, जनवरी 14 -- बदायूं। नगर पालिका के जलकल विभाग की ओर से शहरवासियों के लिए पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। अब नगर पालिका की ओर से ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जा रही है। इसके तहत बुधवार को डीएम आवास के पास में स्थित ओवरहेड टैंक की सफाई कराई जाएगी। इस ओवरहेड टैंक से सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर, नेकपुर, सिविल लाइन, महाराज नगर, मंडी समिति, बाबा कालोनी, पीडब्लूडी कालोनी, गन्ना दफ्तर आदि कॉलोनी क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जा रही थी। इस आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते शाम के समय क्षेत्र की जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। पानी की आपूर्ति सीधे की जाएगी। जलकल अभियंता नितिन सवसेना ने कहा कि ओवरहेड टैंक की सफाई जनस्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोगों को स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि जलापूर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.