मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। रेलवे मालगोदाम पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं ट्रक ड्राइवरों, ट्रक परिचालकों के बीच सड़क सुरक्षा-जीवन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें यात्री/मालकर अधिकारी नरेंद्र सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रत्येक ट्रक ड्राइवर को यदि नींद या थकान ट्रक को चलाने के दौरान महसूस हो, तब वह इस स्थिति में ट्रक को कतई न चलाए। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति को सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर डीएम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यातायात पुलिस के प्रभारी निरीक्षक मिथलेश सिंह ने बताया कि भारी वाहन को चलात समय ओवर स्पीड या ओवर लोडिंग नहीं करें। कार्यक्रम में लगभग 50 ट्रक ड्राइवरों ने प्रतिभा...