गुड़गांव, अक्टूबर 12 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा (आईपीएस) के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. राजेश मोहन (आईपीएस) के नेतृत्व में रविवार को ओवर स्पीडिंग (तेज गति से वाहन चलाना) करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक विशेष चालान अभियान चलाया गया। इस स्पेशल कैंपेन के तहत, यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा मुंबई एक्सप्रेस-वे और गोल्फ कोर्स रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 28 चालान किए गए। इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि 56 हजार (प्रत्येक चालान पर Rs.2000) रुपये है। गुरुग्राम पुलिस का मुख्य उद्देश्य गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाना तथा आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखना है। पुलिस ने कहा कि ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण रखने के लिए यातायात पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.