औरैया, दिसम्बर 18 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर पुलिस ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना अजीतमल क्षेत्र में 45 टन ओवरलोड एक वाहन और क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे ऑटो रिक्शा को निरुद्ध किया गया। कार्रवाई के दौरान संबंधित वाहनों पर कुल 1 लाख 43 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी क्रम में कोतवाली औरैया की चौकी देवकली क्षेत्र में भी चेकिंग की गई। यहां तीन ओवरलोड वाहन, दो ओवरहैंग वाहन, शराब के नशे में चल रही एक बिना कागजात वाली मोटरसाइकिल को बंद किया गया। इसके अलावा दो ऑटो रिक्शा को भी नियमों के उल्लंघन पर निरुद्ध किया गया। पुलिस ने बताया कि नॉन-ट्रांसपोर्ट वाहनों में बिना हेलमेट चल रहे 12 वाहन चालकों के भी चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों क...