बिजनौर, दिसम्बर 17 -- रेलवे यातायात के कारण फाटक बंद होने व यातायात के गन्ने, मैली, रेत बजरी के ओवरलोड वाहनों के कारण घंटों घंटों जाम लगना कस्बा चंदक में आम बात हो गयी है । फाटक बंद होने पर फाटक के दोनों ओर कई किलोमीटर तक लगा जाम लग जाता है। बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर चंदक में स्थिति रेलवे फाटक संख्या 495बी पर रेलवे यातायात की व्यसता व ओवरलोड वाहनों के चलते घंटों घंटों जाम लगना आम बात है। गन्ने से भरें ओवरलोड वाहन इस फाटक से होकर चीनी मिल पहुंचते हैं। मिल से मैली भरकर ओवरलोड वाहन भी गुजरते हैं।रेत बजरी से भरे ओवरलोड़ ट्रेक्टर ट्राली भी गुजरते हैं जिस कारण जाम का झाम लग जाता है । बुधवार को पांच बजे लगा जाम घंटों बाद भी नहीं खुल पाया। क्षेत्रवासी ओवरब्रिज की मांग कर रहे हैं।कब ओवरब्रिज बनेगा और जाम से निजात मिलेगी इसका क्षेत्रवासी इंतजार कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.