हरदोई, फरवरी 4 -- कछौना, संवाददाता। इलाके के ग्राम कलौली से मिट्टी खनन कर ला रहे दो डंपरों को एआरटीओ ने सीज कर दिया है। क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड मिट्टी लदे डंपरों के गुजरने से किसानों के खेतों तक जाने वाले संपर्क मार्गों समेत कछौना-गौसगंज मार्ग की हालत जर्जर होती जा रही है। ग्राम कलौली में एक खेत से खनन माफिया बेखौफ होकर मिट्टी खनन कर रहे हैं। आसपास के हरे-भरे खेतों के बीच जेसीबी और ओवरलोड डंपरों के सहारे मिट्टी कस्बे समेत अन्य ईंट भट्ठों तक भेजी जा रही है। इससे जहां किसानों के रास्ते खराब हो रहे हैं, वहीं पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से संपर्क मार्गों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बुधवार को इस अवैध खनन में लगे दो डंपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.