बांदा, फरवरी 15 -- बांदा। संवाददाता कस्बा गिरवां में बांदा-गिरवां मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन से नहर पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। बीते दिन इसमें एक ट्रक पलट गया था। जिसके कारण बांदा से गिरवां के मध्य यातायात प्रभावित हुआ है। बांदा-गिरवां मार्ग पर आने-जाने वाले सभी प्रकार के गिट्टी, मोरम के ट्रकों व अन्य भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। भारी वाहन बांदा से गिरवां आने-जाने के लिए खुरहंड बांसी रोड से आसानी से आ जा सकते है ।यातायात प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि अग्रिम आदेश तक भारी वाहन वैकल्पिक मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.