लखीमपुरखीरी, नवम्बर 23 -- भानपुर, संवाददाता। भीरा थाना क्षेत्र के बरमबाबा चौराहे पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। जब गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रकों के गुजरने के दौरान ऊपर से गुजर रही लाइन फंस गई। अधिक उंचाई वाले वाहनों की टक्कर से तार टूटकर सड़क पर आ गिरे, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। तार टूटने की घटना के बाद चौराहे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण क्षेत्र में आए दिन ऐसी स्थिति बनती रहती है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई न होने की शिकायतें भी उठाई गईं। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया। हालांकि काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा, जिससे लोगों को भारी...