हरदोई, दिसम्बर 10 -- शाहाबाद। नगर से होकर गुजरने वाले भूसी से लदे ओवरलोड ट्रक इन दिनों स्थानीय लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। लोनी चीनी मिल से भूसी भरकर आने वाले ये भारीभरकम वाहन सड़क सुरक्षा नियमों की खुली धज्जियां उड़ाते हुए शहर में प्रवेश करते हैं। अक्सर इनकी रफ्तार और भार दोनों ही नियंत्रण से बाहर रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये ट्रक न सिर्फ सड़क पर जाम की स्थिति पैदा करते हैं, बल्कि कई बार बेहद खतरनाक तरीके से झूलती भूसी दूर तक उड़कर राहगीरों की आंखों में चली जाती है। प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही से ट्रक चालक बेखौफ होकर मनमानी करते हैं। आसपास के दुकानदारों और यात्रियों ने बताया कि कई बार ये वाहन मोड़ों पर अनियंत्रित होकर फिसलते-फिसलते बचे हैं। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन कोई बड़ा हादसा सामने आ सकता ह...