लखीमपुरखीरी, जनवरी 6 -- लखीमपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिले भर में अभियान चलाया। गन्ना भरे ओवरलोड व ओवरहाइट ट्रकों पर शिकंजा कसते हुए 10 वाहनों को सीज किया वहीं 12 वाहनों का चालान किया गया। वहीं मैगलगंज टोल प्लाजा पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने चालान काटा। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर खड़े इन वाहनों से कोहरे में हादसे की आशंका बनी रहती है। एआरटीओ प्रवर्तन शांतिभूषण पांडे व प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र यादव और यातायात निरीक्षक सचिन गंगवार ने जिले भर में अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान10 वाहनों को सीज किया गया। इसमें दो ट्रक गन्ना से भरे बंद किए गए। इन वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र व प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.