हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद जिले में ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर सीज किया। उन पर करीब डेढ़ लाख का जुर्माना लगाया गया। बीते दिनों आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने ओवरलोडिंग को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिला खनन अधिकारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि बघौली थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिट्टी से लदे तीन ट्रक ओवरलोड पाए गए। वाहनों को रोककर सीज कर दिया गया। ओवरलोडिंग के तहत चालान की कार्रवाई की गई। माधौगंज मार्ग पर पकड़े गए एक ट्रक से 47 हजार 750 रुपये, दूसरे वाहन से 51 हजार 730 रुपये तथा तीसरे वाहन से 50 हजार की वसूली की गई। अधिकारियों के मुताबिक, ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें तेजी से क्षतिग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.