सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- कूरेभार। गुरुवार को आरटीओ विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए ओवरलोड व कागजातों में खामियों के चलते लगभग आधा दर्जन वाहनों को सीज कर चालान की कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से ओवरलोड वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरटीओ टीम ने बीती रात कूरेभार में वाहन चेकिंग किया। जांच के दौरान कई वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलते पाए गए, वहीं कुछ के पास वैध कागजात नहीं थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज किया और चालान काटे। आरटीओ अलका पांडेय का कहना है कि ओवरलोड वाहन न केवल सड़क सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं। आगे भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.