उरई, फरवरी 10 -- उरई। ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करने वाले अधिकारियों की लोकेशन देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर अधिकारियों की लोकेशन देने वाले कार सवार दो युवकों को अधिकारियों ने पकड़ा। इनसे लग्जरी कार के अलावा मोबाइल बरामद हुए और दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी चार युवकों को लोकेशन के मामले में पकड़ा जा चुका है। एआरटीओ राजेश कुमार, खान निरीक्षक कुलदीप कुमार ओवरलोडिंग के विरुद्ध चेकिंग करने जा रहे थे। कुछ बाइक सवार व कार से युवक पीछा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को रोककर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें दोनों ने नाम दीपक विश्वकर्मा निवासी रिनियां व विवेक यादव निवासी रगौली बताया। दीपक व विवेक यादव लग्ज़री कार में सवार थे। उन लोगों ने एआरटीओ व खान निरीक्षक के ...