फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 19 -- फर्रुखाबाद। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने गुरुवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में दो ट्रक ओवरलोड पाये गये। इसमें एक ट्रक पर परिवहन विभाग का 15 हजार रुपया टैक्स भी बकाया था। दोनों ट्रकों को सीज कर 73 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा तीन ट्रकों पर रिफलेक्टिव टेप नहीं लगा था। इन्हें भी सीज किया गया। 31 हजार का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने कहा कि रिफलेक्टिव टेप न लगा होना दुर्घटनाओं का बडा कारण है क्योंकि इसमें वाहन को आगे जाने वाले वाहन को देखने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। उन्होने बताया कि कुल 1 लाख 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.