फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में ओवरलोड माल ढोते हुये तीन ट्रक सीज किए गए। इन पर 95 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं स्कूली बच्चे ढोते हुये एक वेन और एक बोलेरो सीज की गई। इन पर 61 हजार का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में परिवहन विभाग ने 1 लाख 56 हजार का जुर्माना लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...