उरई, नवम्बर 16 -- आटा। ओवरलोड बालू ट्रकों की मनमानी पर आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त रुख दिखाया है। रविवार की दोपहर उपजिलाधिकारी कालपी और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आटा-इटौरा मार्ग पर धड़ाकेबाज़ तरीके से चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें दस्तावेज़ न मिलने पर 3 ट्रक सीज़ और 8 ट्रकों का चालान किया गया। आटा-इटौरा मार्ग पर बीते कई दिनों से ओवरलोड बालू ट्रकों का संचालन लगातार बढ़ रहा था। जोल्हूपुर-हमीपुर मार्ग स्थित रेलवे पुल के मरम्मत कार्य के चलते यातायात को अस्थायी रूप से आटा-इटौरा मार्ग पर डायवर्ट किए जाने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। भारी वाहनों के दबाव से न केवल सड़क पर खतरा बढ़ा, बल्कि ओवरलोडिंग की घटनाओं में भी तेजी आ गई थी। जिसे लेकर बीते दो दिनों हिंदुस्तान ने इस समस्या को लेकर खबरे प्रकाशित की थी। इसी को देखते एसडीएम कालप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.