संभल, फरवरी 13 -- जुनावई। गंगा नदी से बालू खनन कर ओवरलोड वाहनों के आवागमन से जुनावई क्षेत्र का साधुमणी लिंक मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क टूटने और पुलिया धंसने से ग्रामीणों में भारी रोष है। आरोप है कि ठेकेदार निर्धारित पट्टा क्षेत्र से हटकर अन्य स्थान पर खनन करा रहा है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बढ़ रहा है। इसके विरोध में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील गुट) के कार्यकर्ताओं ने महावली मोहद्दीपुर गांव के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बालू से भरे ओवरलोड ट्रक और डंपर लगातार इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जिससे सड़क जगह-जगह टूट गई है। अजीजपुर गांव के पास तो सड़क के बीचोंबीच पुलिया धंसकर गहरा गड्ढा बन गया है। हादसे की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने गड्ढे के पास ईंटें रखकर अस्थायी चेतावनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.