पाकुड़, दिसम्बर 17 -- महेशपुर, एक संवाददाता प्रखंड के तेलियापोखर गांव के समीप खेत से धान की पकी फसल काटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक चढ़ाने की वजह से खेत से घर स्थित खलिहान ले जाने में ट्रैक्टर का ट्रॉली पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। थोड़ी देर बाद ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर चालक ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से पलटे ट्रॉली को सीधा करने का कार्य किया। ओवरलोडिंग के कारण कई घटनाएं घट चुकी हैं। पर बावजूद इसके लोग ओवरलोडिंग कर माल ले जाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...