रामनगर, जनवरी 13 -- रामनगर। सभासदों ने शहर में दौड़ने वाले ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन रिशु तिवारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश को समय निर्धारित करने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने, मालधन निजी बस अड्डे शिफ्ट करने की मांग की। इस पर एआरटीओ ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद तनुज दुर्गापाल, शमीम अहमद, नदीम अंसारी, सचिन कुमार, सलमान सलमानी, नवीन सुनेजा, शबाना परवीन, जफर इकबाल, करीमुद्दीन, सभासद शिवी अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.