महाराजगंज, जून 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के प्रभारी एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य ने श्यामदेउरवा क्षेत्र में चेकिंग कर दो ओवरलोड पिकअप लोडर सीज कर 69 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। उन्होंने दोनों वाहनों को श्यामदेउरवा थाने में दाखिल कर दिया है। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य ने मानक से अधिक माल लादकर आ रहे दो पिकअप को रोका गया। उनसे गाड़ी का कागजात मांगा गया तो एक गाड़ी का फिटनेस और बीमा नहीं था। वाहन पर माल अधिक लदा था, जिसे सीज करते हुए 38 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं दूसरी गाड़ी पर भी मानक से अधिक सामान लदा हुआ था। इसे सीज करते हुए 31 हजार का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड दो पिकअप को सीज कर जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना जमा करने पर वाहन रिहा किया जाएगा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.