उन्नाव, फरवरी 21 -- सोनिकÀ। सदर तहसील क्षेत्र के मुलुक गडार नहर पुल की दो पुलिया मिट्टी लदे ओवरलोड डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गईं। बाउंड्री भी टूटकर नहर में गिर गई। चालक डंपर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार सराय कटियान औद्योगिक गलियारे में बन रही फैक्ट्री के लिए मिट्टी ढोई जा रही है। प्रतिदिन भारी वाहन गुजरने से ब्रिटिशकालीन पुल क्षति नहीं झेल सका। नहर विभाग के जेई अरशद ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी, स्टाफ भेजकर जांच कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...