उरई, जनवरी 28 -- कुसमिलिया। डकोर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टीकर खदान से ओवरलोड मोरंग लेकर उरई जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। धमनी पुलिया पर डंपर का टायर फटने से वाहन पुलिया के बीचों-बीच लटक गया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। डंपर में क्षमता से अधिक मोरंग लदी हुई थी। जैसे ही डंपर धमनी पुलिया पर पहुंचा तो अत्यधिक भार के कारण उसका टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और डंपर अनियंत्रित होकर पुलिया पर खतरनाक स्थिति में लटक गया। हादसे के दौरान डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डंपर में ओवरलोड मोरंग भरी गई थी, जिससे वाहन पर दबाव बढ़ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.