साहिबगंज, दिसम्बर 28 -- राजमहल। थाना क्षेत्र के गुनीहारी पंचायत के मंडई में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। राजमहल अनुमंडल अस्पताल से मरीज लेकर भागलपुर जा रही एंबुलेंस को विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार से ओवरलोड ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था । ओवरलोड होने से ड्राइवर ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके चलते एंबुलेंस से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि एंबुलेंस चालक व उसमें सवार मरीज को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। दोनों बाल-बाल बच गए। उधर, घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंच एंबुलेंस को सुरक्षित आगे बढ़ाने में मदद की। बाद में मरीज को वैकल्पिक व्यवस्था कर भागलपुर भेजा गया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दे दी गई थी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.