अंबेडकर नगर, दिसम्बर 17 -- भीटी, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। श्रवण क्षेत्र के मेले के समापन के बाद अपनी दुकान लेकर मेले से घर वापस लौट रही डीसीएम अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर चौराहा तथा खेमपुर गांव के मध्य स्थित अनुभव रेस्टोरेंट के निकट बीती रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के चलते डीसीएम में सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। सभी मृतक तथा घायल बुलंदशहर जिले के खुशालाबाद तहसील के गोविंद कुमरौआ गांव के रहने वाले हैं। बुलंदशहर जिले के तहसील खुशालाबाद थाना डेबाई के गांव कुमरौआ के मोनू उर्फ सुधीर, धर्मवीर, सतीश, महावीर, विशंभर, राजेश, सत्यपाल आदि श्रवण क्षेत्र मेले में खजला की दुकान...