बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता बबेरु कोतवाली क्षेत्र के मियाबरौली मोड के पास भैंस से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों का कहना है कि करीब 15 भैंसों की दबकर मौत हो गयी। पुलिस ने मृत भैंसों को दफनवाया है। कोतवाली क्षेत्र के मियाबरौली गांव के पास एक ओवरलोड ट्रक लगभग 30 से 35 भैंस लादकर बबेरु से फतेहपुर जा रहा था। तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 15 भैसों की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने मृत भैंसों को जेसीबी दफन करवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.