बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता कस्बा करतल के मुख्य मार्ग पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एक गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई राहगीर और बाइक सवार बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालू से ओवरलोड ट्रक तेज और अनियंत्रित गति से बस्ती के मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर मौजूद गौवंश कुचल गया। हादसे के बाद चालक ने ट्रक रोकने के बजाए फरार हो गया। इस बीच सामने से आ रहे दो बाइक सवारों ने स्थिति भांपते हुए बाइक सड़क की विपरीत दिशा में मोड़कर जान बचाई। सड़क किनारे जा रहीं महिलाओं ने भागकर स्वयं को सुरक्षित किया। समय रहते लोग संभल गए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने चौकी प्रभारी को जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम महराजपुर के पास पकड़ लिया। चालक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.