प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 30 -- प्रतापगढ़। एआरटीओ प्रवर्तन दिलीप कुमार गुप्ता ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ सघन चेकिंग की। इस दौरान लीलापुर इलाके में बिना फिटनेस फर्राटा भर रही स्कूल बस सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अंतू इलाके में ओवरलोड बालू के ओवरलोड ट्रक सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इसके अलावा कोहंडौर सहित शहर के आसपास वाले इलाके में चेकिंग के दौरान 52 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...