फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल (पंजी) की बैठक हरिहरगंज में संम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कोषाध्यक्ष आशुतोष रस्तोगी ने तो संचालन जिला वितरक संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने किया। चर्चा के बाद तय किया गया कि शीघ्र ही ओवरलोड की रोकथाम के लिए सीएम को सम्बोधित एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा जाएगा। वहीं युवा जिलाध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह का जन्मदिन भी सभी पदाधिकारियों के बीच मनाया गया। इस मौके पर राज कुमार मिश्रा, आरिफ, वीरेंद्र साहू, इमरान खान, अरविंद आर्या, मो अकरम, रामबाबू गुप्ता, नारायण गुप्ता, सरदार वरिंदर सिंह, फरहत अली सिद्दकी, विवेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...