महाराजगंज, मई 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। ओवरलोड से हाफ रहे ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि होगी। इसके लिए सर्वे कार्य पूरा हो गया है। सर्वे में 600 ओवरलोड ट्रांसफार्मर मिले हैं। 25 मइ्र से इनकी क्षमतावृद्धि कार्य शुरू हो जाएगा। इससे लो-वोल्टेज की मार झेल रहे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी। जिले में चार लाख 67 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को विभिन्न क्षमता के 11007 ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन अधिकांश ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक कनेक्शन जारी कर दिया गया है। इससे 600 ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से जुड़े उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की मार झेलनी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी में लो-वोल्टेज के चलते उपभोक्ताओं की सांसत हो गई हैं। पूर्वांचल वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.