शामली, जनवरी 15 -- ओवरलोड गन्ने से लदा एक ट्रक असंतुलित हो गया। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुई। गुरुवार देर शाम नगर में तितरवाड़ा चुंगी की ओर से ओवरलोड गन्ने से लदा एक ट्रक बाईपास को होता हुआ मिल के लिए जा रहा था। पानीपत बाईपास फ्लाईओवर के निकट ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि कोई राहगीर ट्रक की चपेट में नहीं आया। वहीं, ट्रक से गन्ने बिखर गए, जिसके चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...