शामली, फरवरी 6 -- कैराना। ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक पलट गया। निर्माणाधीन डिवाइडर के पास पालिका के ठेकेदार की लापरवाही से बने गड्ढे के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ा। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार की शाम करीब छह बजे नगर की ओर से ओवरलोड गन्ने से लदा ट्रक पानीपत की ओर जा रहा था। इसी दौरान इंडियन कार बाजार के सामने ट्रक पालिका के निर्माणाधीन डिवाइडर पर पलट गया, जिसमें चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक पलटने का कारण केवल ओवरलोड ही नहीं, बल्कि नगरपालिका के ठेकेदार की लापरवाही भी बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि डिवाइडर के साथ सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन यह कार्य अधर में छोड़ दिया गया। सड़क बनवाने के लिए समतल नहीं किया गया, जिस कारण गड्ढे बने हुए हैं। गड्ढे में पहिये के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। लोगों न...