शामली, दिसम्बर 16 -- थाना भवन के ऊन मार्ग पर बने अंडरपास में गन्ने से भरा ट्रैक्टर ट्राला फस गया जिससे घंटों मार्ग बाधित रहा। मामले को लेकर ग्रामीणों ने आरटीओ से ओवरलोडिंग को लेकर कार्रवाई की मांग की। थाना भवन क्षेत्र में ओवरलोड गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्राली व ट्रकों का आतंक के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। परंतु इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मंगलवार को थाना भवन के ऊन मार्ग पर स्थित खानपुर अंडर पास में गन्ने से लदा एक ट्रैक्टर ट्रेला फस गया जिसके चलते मार्ग लगभग 2 घंटे तक जाम रहा। जाम के चलते ग्रामीणों को अन्य मार्ग से होकर कई किलोमीटर लंबे रास्ते से होकर गुजरना पड़ा। लगभग 2 घंटे बाद अन्य ट्रैक्टर को बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को खींचकर बाहर निकल गया। ग्रामीण नौशाद, हरवीर, रमेश, कलीम आदि का कहना था कि क्षेत्र के गांव खेड़ा कदाई, खानपु...