हापुड़, दिसम्बर 17 -- प्रशासन की अनदेखी और परिवहन विभाग की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर सामने आ गई, जब ओवरलोड गन्ना भरकर सिंभावली शुगर मिल जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नगर के रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने सड़क पर पलट गया। हादसा देर रात का बताया जा रहा है, जिससे सड़क पर चल रहे राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि उस समय बस अड्डे और आसपास ज्यादा भीड़ नहीं थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह दुर्घटना दिन के समय होती तो हालात और भी भयावह हो सकते थे। रोडवेज बस अड्डे के सामने से रोजाना स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और सैकड़ों यात्री आवागमन करते हैं। ओवरलोड ट्रक के पलटने से सड़क पर गन्ना फैल गया, जिससे आसपास अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि ओवरलो...