शामली, दिसम्बर 11 -- थाना भवन क्षेत्र के ग्राम नोजल सहित आसपास के ग्रामीण लंबे समय से ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक-ट्रैक्टरों की आवाजाही से परेशान थे। सड़क पर जाम, हादसों का खतरा और पैदल यात्रियों को हो रही दिक्कतों के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों व किसान संगठनों ने गन्ना ट्रकों को रोककर प्रबंधन से लिखित आश्वासन लिया। थाना भवन नगर व देहात क्षेत्र में स्थित शुगर मिल में सप्लाई हेतु लगाए गए ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रकों की बेधड़क आवाजाही से स्थानीय लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। ओवरलोड गन्ना लादकर टोलों से मिल की ओर आने वाले भारी वाहनों के कारण ग्रामीण मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती थी। पैदल चलने वालों, स्कूली छात्र-छात्राओं, मरीजों तथा दैनिक कार्यों के लिए नगर तक आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.