बगहा, जनवरी 4 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा शहर के आरोबी पुल के समीप बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तिरुपति शुगर मिल में गन्ना आपूर्ति के लिए जा रही ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की जान बाल-बाल बच गई लेकिन सड़क किनारे लगाए गए लाखों रुपये की लागत वाले हाईटेक सीसीटीवी कैमरे का पोल समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पटखौली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पटखौली थाने की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाना लाय। थानाध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगाया गया हाईटेक सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले की जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.