गंगापार, जनवरी 21 -- कौंधियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मंगलवार को एसजीएसटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ईंट से लदे एक ओवरलोड ट्रक को सीज कर दिया। यह कार्रवाई जारी चौकी के पास की गई, जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, एनएच-30 से होकर गुजर रहे ट्रक की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर विभागीय टीम ने उसे रोककर जांच की। चालक से ईंटों के परिवहन से जुड़े बिल, ई-वे बिल व अन्य प्रपत्र मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। साथ ही ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक ईंटें लदी पाई गईं। बिना वैध कागजात और ओवरलोड माल ढुलाई को लेकर एसजीएसटी ने ट्रक को जारी चौकी ले जाकर सीज कर दिया। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में नियमानुसार जुर्माना व अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएग...