भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ओवरलोड ट्रकों को बिना किसी रुकावट के पास कराने को लेकर पासिंग गिरोह के सदस्य का ऑडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में पासिंग गिरोह का सदस्य बोल रहा है कि वह सीनियर से लेकर जूनियर पुलिस पदाधिकारियों को मैनेज कर रहा है। उसने ट्रकों को पास कराने का रेट भी बताया है। पुलिस अधिकारी ने फिलहाल ऑडियो पर संज्ञान नहीं लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...