बदायूं, जनवरी 12 -- बदायूं,संवाददाता। सर्दियों के मौसम में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बुरी चरमरा गई है। ओवरलोडिंग के कारण बिजली के तारों का टूटना व जंपरो का जलना आम बात हो गई है। इससे लगातार कटौती व ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली की अघोषित कटौती से शहर के लोग काफी परेशान है। सर्दी के मौसम में दिन के साथ-साथ रात में होने वाली बिजली कटौती से लोग खासे परेशान हैं। बिजली कटौती के कारण घरों व प्रतिष्ठानों में हीटर,गीजर,ब्लोअर आदि उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। इसके अलावा वाशिंग मशीन,टीवी व फ्रिज आदि उपकरणों का प्रयोग भी नहीं हो पा रहा है। जिससे गृहणियों को भारी दिक्कतें हो रहीं हैं। रविवार को भी शहर के अधिकतर इलाकों में घंटो बिजली आपूर्ति ठप रही। कार्यशाला बिजलीघर के मोहल्ला आदर्श नगर,अंबिकापुरी, डीएम रोड,आवास विकास कॉलोनी, उसावां रोड पर सुबह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.