मैनपुरी, फरवरी 23 -- कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, लेकिन कई विभागों की वसूली प्रगति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष संतोषजनक नहीं है। डीएम ने वाणिज्य कर, परिवहन, आबकारी, विद्युत, स्टांप और खनन विभाग के अधिकारियों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करते हुए शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 5 मार्च तक 43 करोड़ रुपये की फीस जमा होनी है और शेष दुकानों का आवंटन भी प्रक्रिया में है, जिससे राजस्व में वृद्धि होगी। डीएम ने एआरटीओ को सख्त निर्देश दिए कि जनपद में ओवरलोडिंग और अनाधिकृत वाहनों का संचालन हर हाल में रोका जाए। नगर निकायों के ईओ को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि जल कर और गृह कर की बकाया वसूली...