लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ। परिवहन निगम के प्रवर्तन अधिकारियों की टीम ने गिट्टी, बालू और मौरंग लदे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की, जिसमें 22 ओवरलोड मिले वाहनों को सीज कर दिया गया। उन पर 20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। प्रवर्तन की टीम ने 17 फरवरी की देर रात और 18 फरवरी को तड़के वाहनों की जांच की। जांच अभियान ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग एरिया, कानपुर रोड, हरदाई रोड आदि स्थानों पर चलाया गया। आरटीओ प्रवर्तन प्रभात पाण्डेय ने बताया कि जांच के दौरान 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जिनमें एक का चालान किया गया। शेष को विभिन्न थानों पर निरुद्ध कर दिया गया है। इन वाहनों में गिट्टी, बालू और मौरंग लदे होने के कारण खनिज विभाग ने भी कार्रवाई की है, जुर्माना लगाया गया है। कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रव...