हल्द्वानी, फरवरी 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। विभाग की तीन टीमों ने 40 चालान किए और नियमों का उल्लंघन करने वाली 6 ओवरलोडेड गाड़ियों को सीज किया। आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा अरविंद पांडेय के निर्देश पर लालकुआं, बेलपड़ाव, काठगोदाम, मुखानी, कालाढूंगी रोड और रामपुर रोड सहित कई संवेदनशील स्थानों पर एक साथ चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान रेता-बजरी ढोने वाले ट्रकों की भी जांच की गई। माल को ढककर न ले जाने वाले 10 ट्रकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई और संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों की अनदेखी पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र, परिवहन कर अधिकारी अप...