कौशाम्बी, मार्च 25 -- अवैध बालू परिवहन के चलते सड़क की हालत बिगड़ने से खफा ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पुरखास तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। तीन घंटे तक किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया। इसकी वजह से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में नायब तहसीलदार व खनन इंस्पेक्टर ने बालू घाट के पट्टेधारकों से बातचीत कर सड़क के गढ्ढों में ईंट डलवाकर उसे ठीक कराने का काम शुरू किया, तब जाकर मार्ग बहाल किया गया। सरायअकिल क्षेत्र के पुरखास तिराहा से लेकर नंदा का पूरा गांव तक की सड़क गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी है। हालत यह है कि समझ ही नहीं आता, सड़क में गड्ढ़ा है या फिर गड्ढ़ों में सड़क है। बड़े-बड़े गड्ढ़ों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। कीचड़ और जलजमाव से दिक्कत तो होती ही है, संक्रामक बीमारियों के फैलने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.