पीलीभीत, फरवरी 8 -- पीलीभीत। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने वरलोड संचालित हो रहे वाहनों को औचक चेक किया। चेकिंग में पांच माल वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक माल का परिवहन करते पाए गए। दो वाहनों को गढ़वाखेड़ा पुलिस चैकी, एक वाहन को पूरनपुर चीनी मिल पुलिस चौकी तथा एक वाहन को पूरनपुर गेट पुलिस चौकी में निरुद्ध कर दिया। एक अन्य ओवरलोड संचालित वाहन का चालान किया गया। क्रमश 75 हजार, 76 हजार, 68 हजार, 35 हजार और 62 हजार का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...