कन्नौज, अप्रैल 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के आदेश पर अवैध ई-रिक्शा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का नगर क्षेत्र में तो आंशिक असर दिखाई दे रहा है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी अवैध ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। अवैध ई-रिक्शा ओवरलोड के साथ ही लगेज भी लाद कर चल रहे हैं। शासन के आदेश पर यातायात और पुलिस अधिकारियों ने नगर में पिछले कुछ दिनों से अवैध ई- रिक्शा चालकों की मनमानी पर नकेल डालने की कोशिश प्रारंभ की है। पुलिस व यातायात पुलिस की सख्ती के कारण अवैध ई- रिक्शा की तादात में नगरीय क्षेत्र में कमी आई है, तो वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी भी अवैध ई रिक्शा फर्राटे भर रहे हैं। नगर के आसपास के ग्रामीण इलाकों का आलम यह है कि शहर के किनारे तक अवैध रिक्शा सवारियां छोड़ कर निकल जाते हैं। नगर के शॉर्ट कट मार्गो पर ई रिक्शा अभी भी दौड़ रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.