सीतापुर, फरवरी 15 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर तहसील प्रशासन ने ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लकड़ी से लदे तीन वाहनों को तहसील लाया गया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। एसडीएम आकांक्षा गौतम के निर्देश पर नायब तहसीलदार अशोक यादव, राजस्व टीम और संबंधित विभागों के कर्मियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की। विशेष रूप से उन मार्गों पर निगरानी रखी गई, जहां से लकड़ी और अन्य सामान से लदे भारी वाहन गुजरते हैं। अभियान के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डीसीएम की जांच की गई। जांच में यह वाहन ओवरलोड व ओवर हाईट पाए गए। जब वाहन चालकों से आवश्यक कागजात मांगे गए तो वह नहीं दिखा पाए। जिसके बाद तीनों वाहनों को तहसील परिसर में खड़ा करा दिया गया। साथ ही संबंधित धाराओं में कानूनी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.