कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- खनन इंस्पेक्टर के वाहन को टक्कर मारने के बाद अवैध परिवहन व ओवरलोडिंग के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार की रात खनन व परिवहन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। 12 वाहनों को सीज कर अलग-अलग थानों में खड़ा करा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति है। डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देश पर एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल, पीटीओ डॉ. संतोष कुमार तिवारी, खनन इंस्पेक्टर शत्रुघ्न सिंह समेत प्रयागराज के अफसरों की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले टीम तिल्हापुर मोड़ व कसेंदा क्षेत्र से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को रोकना शुरू किया। इस दौरान छह वाहन पकड़े गए। इन सभी वाहनों को पिपरी थाने में सीज कर दिया गया। इसके बाद जिले के अफसरों की टीम ने ओसा मंडी के पास से दो, संदीपन घाट में दो व कोखराज मे...